बिजनौर, अगस्त 18 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में एसडीएम को गन्ना किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को ज्ञापन में जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने जिला प्रशासन को अवगत कराया गया कि जनपद बिजनौर के गन्ना किसान लंबे समय से बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य, गन्ना घटतौली, प्रदूषण तथा ओवरलोड वाहनों सहित अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 20 अगस्त को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय बिजनौर पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत आयोजित की जाएगी।ज्ञापन देने वालों में चौ. पदम सिंह, डॉ. गौरव चौधरी, चौधरी शेर सिंह, विजेंद्र प्रधान, नौबहार सिंह, अंकित दहिया, सत्यपाल सिंह, आशीष मोदी मौजूद रहे।----------

हिंदी हिन्द...