पीलीभीत, सितम्बर 9 -- पीलीभीत। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सहकारी गन्ना विकास समितियों का प्रतिनिधिमंडल गन्ना आयुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पूरनपुर चीनी मिल के पुनरुद्धार की मांग रखी। इसके साथ ही प्रेसमड किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित जल्द कराने और किसानों के हित में गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक किए जाने की मांग की गई।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों के गन्ने का सर्वे चीनी मिलों के बजाय सहकारी समितियों के सुपरवाइजरों के माध्यम से कराया जाना चाहिए। इसके लिए समितियों को सर्वे मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। किसानों को अपना सट्टा एक चीनी मिल से दूसरी ...