गन्ना किसानों का सांगठनिक चुनाव संपन्न
बेगुसराय, मई 25 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। हसनपुर चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों ने मिल परिसर स्थित किसान भवन में ईख काश्तकार संघ की संयुक्त बैठक आयोजित कि गयी। सांगठनिक चुनाव में बेगूसराय जिला के गेट एरिया, छौड़ाही, गढ़पुरा सहित अन्य प्रखंडों व समस्तीपुर जिले के बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने गन्ना खेती से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन के नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। संगठन के अध्यक्ष पद पर श्री शिवचन्द्र यादव को चुना गया,वहीं उपाध्यक्ष पद पर राजा अली का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कुछ इसी प्रकार सचिव पद की जिम्मेदारी श्री त्रिपुरारी गौतम को सौंपी गयी। कोषाध्यक्ष पद पर श्री राम नरेश यादव का चयन किया गया। महामंत्री पद पर श्री नीरज कुमार राय को जिम्मेदारी दी गयी। संगठन मंत्री पद पर श्री सिकंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.