पटना, अगस्त 22 -- बिहार राज्य गन्ना किसान मोर्चा ने गन्ना मूल्य 750 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री, गन्ना उद्योग मंत्री, गन्ना सचिव और ईख आयुक्त को इस संबंध में पत्र और ई-मेल भेजा है। मोर्चा अध्यक्ष अशोक प्रसाद सिंह और महासचिव प्रो. आनंद किशोर ने कहा कि मोर्चा ने मांग के साथ खेती की लागत का ब्योरा भी साथ दिया है। मोर्चा ने कहा कि चीनी मिल उचित मूल्य नहीं देती है तो सरकार सब्सिडी देकर उसकी भरपाई करे। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लागत का ड्योढा दाम देना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आज गन्ना से कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं जबकि वाजिब दाम नहीं मिलने के चलते किसान गन्ना की खेती छोड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने में मदद करेंगे पैक्स यह भी पढ़ें- कच्ची चीनी का आयात रोककर गन्ना मूल...