बक्सर, मार्च 29 -- फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। गन्ना का जूस बेचने वाले की बेटी पूजा ने मैट्रिक की परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि दिल में कुछ करने का जज्बा हो,तो मंजिल का मिलना तय रहता है। पुराना भोजपुर उसके घर में रविवार को उत्सव का माहौल था। परिवार की परवरिश के लिए हर दिन संघर्ष करने वाले पिता के चेहरे पर बेटी की सफलता पर खुशी तैर रही थी। डुमरांव के पुराना भोजपुर निवासी बीरबल चौधरी परिवार की परवरिश के लिए पुराना भोजपुर चौक पर गन्ने का जूस बेचते हैं। पिता ने यह ठान लिया था कि भले ही एक रोटी कम खाएंगे। लेकिन बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देंगे। मैट्रिक का परिणाम आते ही बीरबल चौधरी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। मेहनत के बल पर पूजा कुमारी ने टॉप-10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। तीन बहनों में पूजा कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.