पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पूरनपुर, संवाददाता। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रथम अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। सयंमित जीवन के लिए पर्यावरण से संतुलन जरुरी बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रोफेसर विपिन नीरज ने कहा कि शहरीकरण के प्रचलन से वृक्ष कट रहे हैं। जंगलों का दोहन हो रहा है। पेड़ों से ऊर्जा मिलती है। हमें पर्यावरण की प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। प्रोफ़ेसर वीर बहादुर महतो ने कहा कि यदि हमें संयमित जीवन जीना है तो हमें प्रकृति के साथ भी संयमित होना पड़ेगा। हमें आने वाली पीढियों के लिए प्रकृति से संतुलन बनाना होगा। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति प्रोफेसर एडीएन बाजपेई ने आनलाइन जुड़ कर कहा कि जलवायु, कृषि और स्थाई विकास को एक साथ लेकर चलने की आ...