सहारनपुर, अप्रैल 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। मंडल के गन्ना उपायुक्त ओमप्रकाश सिंह की पुत्री चित्रा सिंह (23 वर्ष) ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में मिस पीपुल्स च्वॉइस का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। करीब एक हजार प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में चित्रा ने न सिर्फ टॉप-10 में जगह बनाई, बल्कि जनता के सबसे अधिक वोट हासिल कर यह सम्मान हासिल किया। प्रतियोगिता में उनकी इस उपलब्धि को निर्णायकों और दर्शकों दोनों ने सराहा। अपनी आकर्षक प्रस्तुति, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण वह पूरे इवेंट में चर्चा का केंद्र बनी रहीं। चित्रा सिंह का शैक्षणिक और पेशेवर सफर भी उतना ही प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, लखनऊ से उत्...