गन्ना उद्योग आने वाले समय में रोजगार का बड़ा संसाधन बनेगा
दरभंगा, अगस्त 18 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लगभग 30 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को पुन: चालू किया जाएगा। आगामी 20 नवंबर को इसकी आधारशिला रखी जाएगी। चीनी मिल के पुन: संचालन को लेकर विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है। ये बातें सोमवार को दरभंगा प्रेक्षागृह में गन्ना उद्योग विभाग के तत्वावधान में आयोजित गन्ना किसान संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यशाला में गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि गन्ना उद्योग आने वाले समय में रोजगार का बड़ा संसाधन बनेगा। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक हर हाल में पहुंचाया जाए। मंत्री ने किसानों से गन्ने की खेती से संबंधित किसी भी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.