गन्ना उत्पादन में अव्वल 138 किसानों को मिला पुरस्कार
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- चपरतला। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी अजबापुर में उपज बढ़ाओ अभियान के तहत किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश में प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले 138 किसानों को सम्मानित किया गया। अपर गन्ना आयुक्त बीके शुक्ला, उप गन्ना आयुक्त राजेश दत्त द्विवेदी और चीनी मिल के ईडी रोशन लाल टामक समेत अधिकारियों ने किसानों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। प्रति हेक्टेयर सर्वाधिक उत्पादन में पिपरी अजीज के राम महेश अवस्थी प्रथम, मनिकापुर के चुन्नी लाल द्वितीय और चौगानपुर के अनिल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। तीनों किसानों को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 2000 कुंतल से अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को 25-25 हजार व 1500 कुंतल से अधिक उत्पादन करने वाले किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.