बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में बुधवार को गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के प्रगतिशील गन्ना कृषकों, गन्ना सहकारी समितियों के अध्यक्षों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों व अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि बदलते समय में कृषि को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाना बेहद आवश्यक है। गन्ना किसानों की आय में वृद्धि तभी संभव है जब उत्पादन लागत कम हो। प्रति हेक्टेयर उपज बढ़े। डीएम ने कहा कि गन्ने की खेती म...