मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कृषि विभाग ने गन्ना यांत्रिकीकरण के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। यह अनुदान गन्ना कृषि यंत्रों की खरीद पर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने गन्ना उत्पादक जिलों के किसानों को चयनित करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में कुल 3173 किसानों को इन यंत्रों की खरीद के लिए परमिट दिया जाएगा। यह परमिट 44 तरह के कृषि यंत्रों के लिए 40 से 50 प्रतिशत अनुदान पर जारी किया जाएगा।किसानों के लिए भी कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह निर्देश उनकी पात्रता और अनुदान की योग्यता को लेकर दिए गए हैं। इसमें उनके लिए परमिट जारी होने के 30 दिनों के भीतर गन्ना कृषि यंत्रों को खरीदना अनिवार्य बनाया गया है। किसानों को अनुदान की राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी की जाएगी, जो कृषि यंत्रों क...