संतकबीरनगर, नवम्बर 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मिल चलने के शुरुआती दौर में ही क्रय केंद्रों की स्थिति चीनी मिल मुंडेरवा से नहीं संभल रही है। जबकि चीनी मिल मुंडेरवा को चलते पखवारे भर भी नहीं बीता है। क्रय केंद्रों पर जितना गन्ना आ रहा है, उसकी समय से उठान नहीं हो पा रही है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण क्रय केंद्रों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सचिव भगवत शरण दीक्षित ने गन्ना क्रय केंद्र धनघटा का जायजा लिया। वहां पर पहुंचते ही उन्हें किसानों ने घेर लिया और अपनी-अपनी समस्याएं गिनाने लगे। किसानों का कहना है कि केन्द्र पर आने के बाद घंटों गन्ना तौल नहीं होती है। गन्ना तौल होने के बाद उतारा नहीं जा सकता है। केन्द्र से गन्ना की उठान भी धीमी गति से हो रही है। सचिव के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.