गन्ना आयुक्त ने की प्रदेश में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा
काशीपुर, जून 1 -- काशीपुर। पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के लिये गूगल मीट के माध्यम से प्रदेशभर में संचालित गन्ना सर्वेक्षण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। सोमवार को गन्ना एवं चीनी आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में चर्चा गन्ना एवं चीनी आयुक्त मर्तोलिया ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य पेराई सत्र की आधारशिला है। कृषकों के हितों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। इसलिये सर्वेक्षण कार्य पूर्ण पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर 30 जून तक शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
सर्वेक्षण की गुणवत्ता साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप फील्ड स्तर पर सर्वेक्षण की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.