सहारनपुर, मार्च 8 -- गंगोह, संवाददाता उत्तम शुगर मिल शेरमऊ ने गन्ना मूल्य भुगतान में अग्रणी रहते हुए 21 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का समस्त भुगतान सभी किसानों के खाते में भेज दिया है। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुखविन्दर जीत सिंह ने बताया चीनी मिल द्वारा गेट क्रय केंद्रों का समस्त इंडेंट नियमानुसार जारी करा, समिति द्वारा जारी प्रतिबन्धित मुफ्त पर्चियों पर तौल की जा रही है। गन्ने के अभाव में चीनी मिल को पेराई क्षमता के सापेक्ष बहुत कम गन्ना आपूर्ति हो रही है, इसलिए पेराई सत्र के आठ मार्च से बंद होने की संभावना है। अति. प्रबंधक इन्द्र प्रकाश यादव मानव संसाधन एवं प्रशासन ने उक्त जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.