गन्ना अर्थव्यवस्था का सार है गन्ना सर्वेक्षण : उप गन्ना आयुक्त
मेरठ, जून 4 -- मेरठ परिक्षेत्र के नवनियुक्त उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को गन्ना समीक्षा की। उन्होंने पेराई सत्र 2026-27 के लिए चल रहे गन्ना सर्वेक्षण की जानकारी लेते हुए कहा कि गन्ना सर्वेक्षण गन्ना अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। सर्वेक्षण के आधार पर ही गन्ना क्षेत्रफल, उत्पादन संभावनाएं, चीनी मिलों की पेराई क्षमता, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था, कैलेंडर निर्माण और किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की रूपरेखा निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि यदि सर्वेक्षण आंकड़े शुद्ध होंगे तो किसानों को पर्ची वितरण, गन्ना मूल्य भुगतान और अन्य सुविधाओं का लाभ भी पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से प्राप्त होगा। यशपाल सिंह ने गन्ना सर्वे क्षेत्रों में उपलब्ध नवीनतम भूलेख अभिलेखों, खतौनी, खसरा एवं सिजरा नक्शों का गहन परीक्षण करते हुए प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.