बांका, मई 14 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय से सटे पश्चिम गनौरा गांव में बुधवार की देर रात आंधी और बारिश के बीच हुए वज्रपात से एक घर में आग लग गई। इस घटना में ग्रामीण अशोक ठाकुर के घर में बंधे पांच बकरे-बकरियों की मौत हो गई, जबकि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। ग्रामीण सह वार्ड सदस्य अटल बिहारी ने बताया कि वज्रपात अशोक ठाकुर के मिट्टी और फूस से बने घर पर हुआ, जिसके बाद अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यह भी पढ़ें- वज्रपात से पांच पशुओं की मौत, घर का सामान जला घर में कोई मौजूद नहीं रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आग में कपड़े, अनाज, घरेलू सामान समेत नकद रुपये भी जल गए। ...