अयोध्या, जून 8 -- रौजागांव संवाददाता। विकास खंड मवई के ग्राम गनेशपुर में सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर विधायक ने पौधरोपण किया। तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता और खंड विकास अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों की समस्याएं सुन किया निस्तारण कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष माम...