गनीगांव मोटर मार्ग पर गिरे चीड़ के पेड़
बागेश्वर, मई 31 -- बागेश्वर। गनीगांव मोटर मार्ग पर रविवार को चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। फायर सर्विस की टीम ने सड़क पर गिरे विशाल पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारू किया। गनीगांव-सैलानी के निकट मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर चीड़ का बड़े पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। इस स्थिति के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय निवासियों की सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धन सिंह के नेतृत्व में फायर सर्विस की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने वुडन कटरों की सहायता से पेड़ों को काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित किया और उन्हें सड़क से हटा दिया। इसके बाद , बाधित मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। इस घटना ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.