हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- उम्मीदें - 2026 सहदेई बुजुर्ग । राजेश कुमार प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी वार्ड संख्या-13 में हो रहे कटाव से अगले वर्ष 2026 में निजात की उम्मीद जगी है। इसको लेकर आपदा विभाग की ओर से बोल्डर पिचिंग के साथ 17 सौ मीटर तक करोड़ों रुपए की लागत से बांध का निर्माण कराया जाएगा। आपदा विभाग के एसडीओ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खडगपुर बखोबाड़ी से लेकर निलकंठ ब्रह्मस्थान कुल 17 सौ मीटर तक करोड़ों रुपए की लागत से रिंग बांध बनाया जाएगा। बोल्डर पीचिंग के साथ बनने वाले बांध को लेकर विभाग के द्वारा योजना बनाया जा रहा है। साथ ही डीपीआर एवं नक्सा भी तैयार किया जा रहा है। बोल्डर पीचिंग के साथ अगर बांध तैयार हो जाता है, तो गनियारी के साथ-साथ नयागांव पूर्वी, नयागांव पश्चिमी, सुल्तानपुर, देसरी प्रखंड के भिखनपुरा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.