हाजीपुर, मार्च 19 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के गनियारी में मंगलवार को गंगा नदी के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। इस सम्बंध में देसरी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गनियारी में मिले शव की पहचान नयागांव पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी शशि भूषण सिंह उर्फ मल्हु सिंह के 25 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रुप में हुई है। धीरज कुमार घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों को आशंका हुई। साथ ही शव की फ़ोटो भी वायरल हुई। जिसके बाद स्वजनों ने शव की शिनाख्त किया। बताया गया कि मृत युवक का घर से कोई विशेष लगाव नहीं था। वह बाहर ही घूमता फिरता रहता था। पुत्र के मौत की सूचना के बाद से माता टुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई हैदराबाद में डेयरी मिल्क कम्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.