गनालोया विद्यालय में स्वास्थ्य व दंत जांच शिविर आयोजित
रांची, अप्रैल 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गनालोया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहू के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर एवं विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 80 छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने दांतों की देखभाल, नियमित ब्रश करने और स्वच्छता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और सही देखभाल से दांतों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। बच्चों को संतुलित आहार और साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी बताया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। कार्यक्रम में उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए एचपीवी टीकाकरण के महत्व को बताया। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.