बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- ललिया ,संवाददाता । थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में बुधवार की शाम करीब सात बजे जंगल से निकला तेंदुआ शिकार की तलाश में पहुंच गया। तेंदुआ सीधे एक घर के अंदर घुस गया। सामने तेंदुए को देखकर परिजन शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल भागे। तेंदुए के घर में पहुंचने की जानकारी पर गांव के लोग एकत्र हो गए। हांका लगाने पर तेंदुआ दूसरी ओर से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना पर वनकर्मियों की टीम पहुंची। तेंदुए की आमद को देखते हुए कांबिंग कर रही है। सोहेलवा सेंचुरी के बनकटवार रेंज से लगे ग्राम गनवरिया गांव निवासी इंद्रसेन गौतम के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। तभी घर में तेंदुआ पहुंच गया। सामने तेंदुआ देखकर महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर निकल आईं। घर में तेंदुए की आमद की खबर पाकर गांव के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.