नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- इमरान हाशमी की आनेवाली फिल्म गनमास्टर जी9 के सेट पर इमरान हाशमी बाल-बाल बचे हैं। शूटिंग के दौरान हवा में एक SUV को पलटना था। उसके नीचे से एक दूसरी गाड़ी को निकलना था। उस दूसरी गाड़ी में इमरान हाशमी बैठे थे। हवा में लटकी SUV, नीचे से गुजर रही इमरान हाशमी की गाड़ी पर आ गिरी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम पेज ने सेट पर हुए इस हादसे का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखने को मिलता है कि एक SUV क्रेन से लटकी हुई है। क्रू का एक सदस्य काउंटडाउन देना शुरू करता है। हवा में लटकी गाड़ी के नीचे से एक वैन गुजर रही होती है। उस वैन में इमरान हाशमी मौजूद होते हैं। वैन जैसे ही हवा में पलटी खा रही गाड़ी के नीचे पहुंचती है, SUV कार नीचे...