मुंगेर, जुलाई 18 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन परियोजना के तहत गनगनिया के समीप सड़क पर आई दरार और धंसे हिस्से की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। विभाग के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पीसीसी हिस्से को कटिंग मशीन से काटकर हटाया जा रहा है। इसके बाद तकनीकी जांच के बाद नए सिरे से पीसीसी ढलाई की जाएगी। करीब 3792 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 125 किलोमीटर लंबे फोरलेन में एक सप्ताह पूर्व बेलहरनी नदी के दक्षिणी भाग के पास लगभग 30 फीट लंबी दरार पड़ गई थी, जिसके बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया। समाचार प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू कराया। यह भी पढ़ें- घाघरा पुल के ज्वाइंटर में फिर पड़ी दरार,तीन घंटे चला मरम्मत फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से के दोनों ओर बैरियर लगाकर दक्षिणी लेन ...