जहानाबाद, मई 20 -- अरवल, निज संवाददाता। करपी थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में पति ने अपनी पत्नी को मारपीट करे सिर फोड़ दिया है। जख्मी पत्नी सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जख्मी का नाम पूजा कुमारी है। जख्मी के पिता बबन राम ने बताया कि 2 वर्ष पहले गद्दोपुर में अपनी बच्ची की शादी किए थे। शादी के कुछ दिन के बाद से इसके पति के द्वारा लगातार मारपीट की जा रही है। कई बार थाना में गए हैं। उसके बाद भी अभी तक इसपर कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में जख्मी के द्वारा संबंधित थाने में आवेदन दिया गया है एवं पति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...