ललितपुर, फरवरी 9 -- थाना नाराहट अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुढ़ा बुजुर्ग में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गद्दे पर बैठने के कारण बसपा नेता की पिटाई कर दी गयी। इसकी जानकारी लगते ही बसपा के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर सौंपी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई। नाराहट थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुढ़ा बुजुर्ग निवासी बसपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भगवानदास प्रजापति ने थाना प्रभारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि शनिवार को गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, जहां वह गद्दे पर बैठ गए थे। बस इसी बात पर एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की। वह उस समय शांत रहे और रविवार को इस मामले की शिकायत करने आरोपित के घर गए। आरोपित और उसके भतीजे सहित कई अन्य लोगों ने उनके साथ लात-घूंसों और जूतों से मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि जान से मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.