नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- ग्लोबल मार्केट में सिट्रोन काफी पॉपुलर कंपनी है। इसके ICE और EV व्हीकल की डिमांड भी है। कंपनी देश के बाहर अपने पोर्टफोलियो का विस्तार भी कर रही है। अब कंपनी ने पेरिस मोटर शो में में 2CV कॉन्सेप्ट पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट ओरिजिनल सिट्रॉन 2CV का एक नया वर्जन है, जो कंपनी की लाइन-अप में एक पॉपुलर नाम भी है। खास बात यह है कि 1948 में ओरिजिनल 2CV के दिखाए जाने के 78 साल बाद यह नाम पेरिस मोटर शो में वापस आया है। सिट्रॉन 2CV कॉन्सेप्ट में एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक की झलक दिखती है, जो 2028 में 15,000 यूरो (करीब 16 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ आएगी। सिट्रॉन 2CV का कॉन्सेप्टसिट्रॉन 2CV एक छोटी हैचबैक है, जिसकी लंबाई सिर्फ 3.76 मीटर है। ये 2CV कॉन्सेप्ट ओरिजिनल मॉडल से छोटा है। इसके अलावा, सिट्रॉन का लक्ष्य 1 टन से कम व...