उरई, मार्च 31 -- जालौन। किन्नर गद्दी पर कब्जा करने को लेकर कुछ किन्नरों ने मिलकर गद्दीपति के साथ मारपीट कर दी है। गद्दीपति ने आरोपियों पर जेवर व नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी किन्नर गुरू गद्दीपति रेखाबाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि किन्नर समाज के ही कुछ लोग उनकी गद्दी पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर सोमवार की शाम कुछ किन्नर उनके यहां आ धमके और झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने समझाना चाहा तो पिटाई शुरू कर दी। उनकी शिष्य चमेली ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई की। आरोप लगाया कि आरोपी घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गए। पीड़ित गद्दीपति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल हरीशंकर चंद ने बताया कि इलाके के ब...