लखनऊ, अप्रैल 8 -- काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा पुलिस ने मंगलवार देर रात अवैध असलहे के साथ गद्दी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि दुबग्गा स्थित कैफे के बाहर जन्मदिन पार्टी मनाने के दौरान मारपीट एवं विधि के छात्र नोमान पर जानलेवा हमला करने वाले गद्दी गैंग के दबंगों ने क्षेत्र में आतंक मचा रखा था। इस गैंग के सक्रिय सदस्य शाहपुर भमरौली निवासी मो साहिल (19) को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक अवैध असलहा सहित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी साहिल अत्यंत आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.