गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के ग़दर के गोल्हैया स्थित पावर ग्रिड के ट्रांसमिशन लाइन निर्माण को लेकर वन विभाग से आवश्यक स्वीकृति (एनओसी) मिलने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एनओसी मिलने में हो रही देरी को लेकर उन्होंने जनवरी 2023 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। इसके बाद लगातार पार्टी स्तर से भी यह मुद्दा मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाता रहा, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। धनंजय सिंह ने कहा कि वन विभाग की एनओसी मिलते ही ट्रांसमिशन लाइन निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही ग़दर पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से गा...