जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर संवाददाता। परसूडीह की उत्तर-पूर्वी गदड़ा पंचायत में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से दो एकड़ सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान और दो अलग-अलग चहारदीवारी को जमींदोज कर दिया।करीब दो एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर एक मकान और दो चहारदीवारी का निर्माण किया गया था। कार्रवाई के दौरान मकान टूटने से नाराज एक महिला ने क्षेत्र की ही महिला पर पैसे लेकर जमीन बेचने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि उससे प्रति कठ्ठा करीब ढाई लाख रुपये लेकर यह जमीन बेची गई थी। अंचल प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अंचल की टीम ने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.