जमशेदपुर, फरवरी 25 -- आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से सामाजिक सुधार और सेवा कार्य के तहत गदरा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहाँ 100 जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी एवं धोती का वितरण किया गया, वहीं समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे-बलि प्रथा और डायन कुप्रथा के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।संघ के सुनील आनंद ने वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि सृष्टि में ऐसा कोई मंत्र नहीं बना, जो किसी मनुष्य को क्षति पहुँचा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्र जाप केवल मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान के लिए होता है। जो लोग तंत्र-मंत्र से हत्या या नुकसान की बात सोचते हैं, उन्हें मानसिक चिकित्सा की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 'तंत्र' का अर्थ मुक्ति का मार्ग है, जिसकी शिक्षा भगवान सदाशिव ने दी थी।कार्यक्रम के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.