काशीपुर, मई 2 -- बाजपुर। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने गदरपुर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेसवार्ता कर गौरव शर्मा ने एक हालिया घटनाक्रम का हवाला देते हुए पूछा कि विधायक द्वारा लिखा गया गोपनीय पत्र कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के पास कैसे पहुंचा? उन्होंने कहा अगर वह पत्र फर्जी या गलत था, तो अभी तक विधायक ने इसका खंडन क्यों नहीं किया? उनकी चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि वे पर्दे के पीछे से अपनी ही पार्टी और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का खेल खेल रहे हैं। कहा कि पिछले नगर पालिका चुनाव में बाजपुर में भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए विधायक के करीबियों और रिश्तेदारों ने खुलकर काम किया था और कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया था।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.