रुद्रपुर, जनवरी 29 -- गदरपुर, संवाददाता। ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने गुरुवार को गदरपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 52 लोगों को बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़ा गया। सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिशासी अभियंता उमाकांत चतुर्वेदी के नेतृत्व में देहरादून एवं हल्द्वानी की संयुक्त सतर्कता टीम ने नगर के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध कनेक्शन, सीधे लाइन से बिजली खपत और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। ईई चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए सभी 52 लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में तहरीर देकर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। विभाग आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगा। इस दौरान सहायक अभियंता सतर्कता पुनीत कुमार, उपखंड अधिकारी फरमान है...