रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस मंगलवार देर रात बाईपास पर पलट गई। बस में 65 यात्री सवार थे। हादसे में एक माह की मासूम बच्ची समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाली खेत में पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा नेपाल के डांग जिले के 65 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों में एक माह की बच्ची नव्या भी शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.