रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर के बलखेड़ा क्षेत्र में प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। चारों ओर धुआं और लपटें उठने पर आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फैक्ट्री मार्ग की सही जानकारी न होने से अग्निशमन वाहन को पहुंचने में आधा घंटा लगा। इसके बाद आग बुझाई गई। फैक्ट्री में पुरानी पॉलीथिन, बोतलें व अन्य प्लास्टिक कबाड़ को काटकर गलाने के बाद दाना बनाया जाता है। शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे फैक्ट्री के गोदाम से धुआं और लपटें उठती देख पास के गांवों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। सूचना पर एसआई मोहन बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्लास्टिक कबाड़ भारी मात्रा में होने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। सूचना के बाद पहुंचे अग्निशमन के वाहन हाईवे से फैक्ट्री के गोदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.