रुद्रपुर, जनवरी 14 -- गदरपुर। भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भगवान शनिदेव की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और अंत में शनि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। नेहरू मार्केट स्थित शनिदेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात मूर्ति विसर्जन से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नेहरू मार्केट से प्रारंभ होकर गूलरभोज मोड़, स्कैनिया मोड़, बुध बाजार, गुरुद्वारा सिंह सभा होते हुए दिनेशपुर मोड़ पर संपन्न हुई। भैरव सेना के केंद्रीय उपाध्यक्ष आरके महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शनिदेव मंदिर के महंत हिमेश ने बताया कि मंदिर की स्थापना 13 वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर मूर्ति विसर्जन किया जाता है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.