रुद्रपुर, मार्च 29 -- गदरपुर, संवाददाता। रामजीवनपुर नंबर-3 स्थित एक स्थानीय चर्च में रविवार को नियमित प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। सैनी समाज के कुछ लोगों ने यह आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल कानूनगो को गांव भेजकर प्रार्थना कार्यक्रम रुकवाया। रविवार को शिकायत मिलते ही एसडीएम ने मामले की जांच के लिए तत्काल कानूगो विनोद कुमार को गांव स्थित चर्च भेजा। टीम के पहुंचते ही वहां चल रहा प्रार्थना कार्यक्रम रोक दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी जुटाई। इस दौरान चर्च परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए हल्का तनाव भी बना रहा। वहीं मसीही समाज ने आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि चर्च ...