गदरपुर में दबिश देने पहुंची गोवंश स्क्वॉड टीम पर फायरिंग
रुद्रपुर, जून 17 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर की गांधी कॉलोनी में प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची गोवंश स्क्वॉड टीम पर कथित तस्करों ने फायरिंग कर दी। टीम के सदस्यों ने बचाव करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोवंश स्क्वॉड के कुमाऊं प्रभारी पंकज बेलवाल को वार्ड नंबर तीन स्थित गांधी कॉलोनी में प्रतिबंधित मांस काटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो एक वाहन में सवार लोग वहां से निकलने लगे। आरोप है कि टीम ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने दो राउंड फायरिंग कर दी।
घटना का विवरण फायरिंग के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.