रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- गदरपुर। पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान करंदपुर जाने वाली नहर की पुलिया के पास एक युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिजोत सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी मकरंदपुर गदरपुर बताया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...