रुद्रपुर, मार्च 1 -- गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र में हाईवे पर मोतीपुर के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। किराने का सामान लेकर आ रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े भूसे से लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डीसीएम में किराने का सामान लदा हुआ था, जिसे गदरपुर स्थित लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट पर उतारा जाना था। भूसे से लदा ट्रक पहले से ही सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसे का कारण चालक की लापरवाही या संभवतः झपकी आना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने ...