रुद्रपुर, मार्च 12 -- गदरपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए गदरपुर में प्रशासन ने छापामार अभियान चलाया। गुरुवार को एसडीएम ऋचा सिंह और तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र के कई स्थानों पर औचक जांच की। इस दौरान एक दुकान से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान रामजीवनपुर निवासी बालकनाथ को गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके से आठ घरेलू गैस सिलेंडर (14 किलो), एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो), दो कॉमर्शियल सिलेंडर (5 किलो) और एक पांच किलो का घरेलू सिलेंडर बरामद हुआ। इसके अलावा अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल किए जा रहे दो रिफिलिंग पाइप और एक तराजू भी जब्त किया गया। प्रशासन ने सभी सामान जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.