गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का धामी ने लिया जायजा
नई दिल्ली, जून 14 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध, आवागमन और ठहरने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और अन्य प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.