गदरपुर और गूलरभोज में बंद रहे मेडिकल स्टोर
रुद्रपुर, मई 20 -- गदरपुर/गूलरभोज। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में बुधवार को गदरपुर और गूलरभोज के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रतिष्ठान बंद रखे। मेडिकल स्टोर बंद रहने से आम लोगों को दवाइयों की खरीद के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण, ई-पोर्टल संबंधी जटिलताओं का समाधान, दवा लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना, फार्मासिस्ट संबंधी नियमों में व्यावहारिक संशोधन तथा दवा व्यापारियों के हितों की सुरक्षा शामिल हैं। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी तथा दवा व्यवसायियों से जुड़ी मांगों को लेकर बंद रही दवा दुकानें यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.