रुद्रपुर, मार्च 5 -- गदरपुर/गूलरभोज। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने आवास विकास और भाजपा उपाध्यक्ष अमित नारंग ने गांव कुंदन नगर नंबर पांच में होली मिलन समारोह आयोजित किया। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल संजय पाठक के दिशा निर्देशन में जगह-जगह हुड़दग मचाने वालों की निगरानी की गई। गुरुवार को गदरपुर कोतवाली और गूलरभोज पुलिस चौकी में होली मनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.