रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। नगरपालिका गदरपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 26 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। गुरुवार को पालिका कार्यालय में अध्यक्ष मनोज कुमार गुंबर की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में 25,86,22,800 रुपये का बजट पेश किया गया, जिसे सभी सभासदों ने तालियां बजाकर मंजूरी दी। बैठक में सभासदों ने आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निकाय को विकास कार्यों के लिए विशेष सहयोग मिल रहा है। बजट के माध्यम से नगर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ कई नए विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान राशि से सफाई उपकरण खरीदने और जल संचयन संबंधी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.