गदरपुर: 19 मकानों में पकड़ी बिजली चोरी
रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर। विद्युत वितरण उपखंड गदरपुर के अंतर्गत विभाग ने विद्युत चोरी और बकायेदारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। देहरादून सतर्कता दल के साथ इस्लाम नगर आवास विकास, पंजाबी कॉलोनी और करतारपुर रोड क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक घरों की जांच की गई, जिसमें 19 मामलों में विद्युत चोरी पकड़ी गई। विभाग ने इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं करीब 5 लाख रुपये के बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए और अभियान के दौरान कुल 9 लाख रुपये की वसूली की गई। इस दौरान टीम ने 35 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.