मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी । नगर निगम क्षेत्र के गदयानी से सप्ता और शंकर चौक की ओर जाने वाली सड़क वर्षों से बदहाल है। यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से होकर आसपास के कई मोहल्लों और गांवों के लोग रोज आवाजाही करते हैं। इनमें छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी और आम नागरिक शामिल हैं। इसके बावजूद इस सड़क की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस मार्ग से पैदल गुजना भी मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। इन गड्ढों में बरसात के दिनों में पानी भरने से हालात और गंभीर हो जाते हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.