पलामू, जून 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को पलामू समाहरणालय में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रि-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, धुमकुड़िया भवन निर्माण, सरना/जाहेरस्थल की घेराबंदी, कब्रिस्तान घेराबंदी, मांझी हाउस निर्माण आदि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस क्रम में पाया कि धुमकुड़िया भवन निर्माण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 23 योजनाओं में से 4 योजनाएं पूर्ण हुई है। शेष 19 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। सरना/ मसना/ जाहेर एवं हड़गड़ी स्थल घेराबंदी योजना अंतर्गत विभिन्न वित्तीय वर्षों की योजनाओं सहित सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का उन्होंने निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- लंबित आवेदनों के मामलों में आवेदकों से सीधे ...