हाथरस, मार्च 1 -- सादाबाद:सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुरसंडा गांव स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गत्ते एवं प्लाई से देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाने वाले एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बहुत तेज रूप में होने से देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप धारण कर लिया। काफी मशक्कत के बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लग जाने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गांव कुरसंडा निवासी नीरज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह इस फैक्ट्री में प्लाई लड़की एवं गट्टा से देवी-देवताओं की तस्वीरें बनाने का काम करते थे। बताया गया है कि वह पिछले लगभग एक से दो वर्ष से यह व्यवसाय कर रहे थे। जबकि इससे पहले उनका खाद-बीज का कारोबार था। यहां तैयार तस्वीरें एवं प्रतिमाएँ शहर के अलावा बाहर भी बहुत दूर दूर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जाती थीं। रविवा...